विषम परिस्थितियों में संबल बनी अनुकंपा नियुक्ति

श्रीमती हर्षलता अहिरवार को मिला अनुकंपा नियुक्ति पत्र कलेक्टर संदीप जी आर की संवेदनशील पहल किसी परिवार के लिए नया जीवनपथ प्रशस्त कर सकती है ऐसी ही एक प्रेरणादायी कहानी है श्रीमती हर्षलता अहिरवार की जिन्हें कलेक्टर द्वारा उनके पति स्व. श्री सुनील कुमार अहिरवार पटवारी के आकस्मिक निधन के उपरांत श्रद्धांजलि योजनांतर्गत अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई सागर तहसील के रजाखेड़ी मकरोनिया निवासी श्रीमती हर्षलता अहिरवार को म.प्र. भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त विभाग के तृतीय श्रेणी अराजपत्रित सेवा भर्ती नियम के अंतर्गत नियुक्त किया गया है श्रीमती हर्षलता अहिरवार बताती है कि यह नियुक्ति केवल एक रोजगार नहीं बल्कि एक नारी को आत्मनिर्भर बनाने उसके परिवार को संबल देने तथा उसके स्वर्गीय पति के योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments