अमरनाथ यात्रा प्रारंभ बाबा बर्फानी की गुफा में हुई पहली आरती

देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा गुरुवार से विधिवत तौर पर प्रारंभ हो गई बाबा बर्फानी की गुफा में गुरुवार को पहली आरती की गई जिसकी झलकियाँ सामने आई हैं मंत्रोच्चारण के बीच गुरुवार भोर में हुई इस आरती में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों के साथ भाग लिया यहां भक्तों का जत्था आज बालटाल और नुनवान पहलगाम बेस कैंप से रवाना हुआ इससे पहले बुधवार को जम्मू के भगवती नगर कैंप से 5,892 श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया था कश्मीर पहुँचने पर प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया 38 दिन चलने वाली यह यात्रा 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सम्पन्न होगी इस बार अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments