दिल्ली से इंडोनेशिया के बाली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 2145 को एक अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के चलते बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा है बाली एयरपोर्ट के समीप ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण यह सावधानीपूर्वक कदम उठाया गया फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 18 जून 2025 को दिल्ली से बाली जाने वाली उड़ान एआई 2145 को ज्वालामुखी विस्फोट की रिपोटों के चलते गंतव्य के नजदीक स्थिति बिगड़ने के कारण वापस लौटने की सलाह दी गई यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया एयरलाइन ने यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया हैl
0 Comments