कटरा में नगर निगम के कर्मचारी से की मारपीट

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधों का अड्डा बना हुआ हैं आये दिन वारदाते सामने आ रही हैं कटरा में मंगलवार की दोपहर नगर निगम का कर्मचारी सड़क पर लगा कचरा उठा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे दुकान लगाए कुछ महिला से उसका विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि महिलाओं ने ननि कर्मचारी से मारपीट कर दी जिसके बाद एक महिला के लड़के ने आकर कर्मचारी को चाकू मार दिए जिससे वह घायल हो गया घायल कर्मचारी ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने बताया कि नगर निगम में सफाई का काम करने वाले संयज बाल्मीकि ने थाना में आकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें उसने बताया कि मंगलवार के दोपहर करीब ढाई बजे कटरा बाजार में  मेडीकल स्टोर के सामने प्लास्टिक के सामान की दुकान लगाने वाली सरोज धान्नक मुझसे कहने लगी कि मेरी दुकान के सामने का कचरा उठा लो तो मैंने कहा कि पहले मैं चौकी के यहां का कचरा उठाता हूं तुम्हारे यहां का कचरा अभी आकर उठा लेता हूं इसी बात पर से सरोज धानक मुझे गालियां देने लगी और उसके साथ वाली दमयति अहिरवार वेनी बाई धानक भी आकर मुझे गालियां देने लगी जिसके बाद तीनों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी तभी इतने में सरोज धानक की और साथ वाली रेखा वासुदेव रूपरानी अहिरवार व सरोज धानक का लड़का विक्की धानक भी आकर मुझे मारपीट करने लगे व सभी लोग मुझे खचोड़ कर  मेडीकल स्टोर की बाजू वाली कुलिया में ले गये जहां विक्की धानक ने धारदार चाकू अपनी जेब से निकाल कर मेरे दोनों हाथों की कलाई में मारा किसी तरह मैं वहां से छूट कर भागा तो सभी लोग कह रहे थे कि थाना रिपोर्ट करने गए तो जान से खत्म कर देंगे।

Post a Comment

0 Comments