सागर शहर के तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार बिजली चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने गए जूनियर इंजीनियर शैलेष सुमन पर स्थानीय आरोपियों ने हमला कर दिया घटना उस समय हुई जब बिजली विभाग की टीम तहसीली इलाके में बिजली चोरी की जांच और कार्रवाई के लिए पहुंची थी इस दौरान हिरेंद्र पवार और भरत पवार ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को धक्का-मुक्की के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी थाना गोपालगंज पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायती आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments