सागर। राज्य शासन द्वारा निम्नलिखित भापुसे अधिकारियों का तबादला किया है जिसमें सागर जोन आईजी प्रमोद वर्मा को पुलिस महा निरीक्षक जबलपुर जोन बनाया गया है वही सागर जोन की कमान पुलिस महानिरीक्षक चन्द्रशेखर सोलंकी को सौंपी गई है इसके अलावा उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सुनील कुमार जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक चम्बल रेंज मुरैना भेजा गया है चंद्रशेखर सोलंकी 2006 बेच के आईपीएस अधिकारी है जिसके पास पीटीएस का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
0 Comments