सागर। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक गुरुवार शाम सागर पहुंचे उनके सागर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम गृह क्रमांक 1 में स्वागत किया केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र खटीक से जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक ने आपात काल की निंदा करते हुए संस्मरणों को उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
0 Comments