सागर विश्वविद्यालय 07 मई 2025 राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में स्थित केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों उपक्रमों बैंकों आदि में राजभाषा नीति के सफल कार्यान्वयन हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का गठन किया जाता है उक्त क्रम में राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सागर नगर स्थित केन्द्रीय कार्यालयों बैंकों उपक्रमों आदि में राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास सागर की अध्यक्षता का दायित्व नगर के केन्द्रीय कार्यालयों उपक्रमों बैंकों के वरिष्ठतम अधिकारी होने के नाते डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता को सौंपा गया है विश्वविद्यालय के संयुक्त कुलसचिव एवं प्रभारी राजभाषा अधिकारी संतोष सोहगौरा ने कुलपति महोदया को बधाई देते हुए बताया कि माननीया कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता को यह दायित्व राजभाषा हिन्दी के प्रति उनके प्रेम,समर्पण एवं विश्वविद्यालय में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन को देखते हुए सौंपा गया है उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली एवं राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय का राजभाषा निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है जिसमें कुलपति महोदया के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन की सराहना की गई।
0 Comments