गोपालगंज मुक्तिधाम बना नशेड़ियों का अड्डा, पुलिस सुस्त

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में आने वाले मुक्तिधाम रात होते ही नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा हैं सूत्रों की माने तो यहां रात के समय असामाजिक तत्व शराब खोरी और अन्य प्रकार के नशे के के साथ साथ जुआ, सट्टा खेलते खिलाते रहते हैं उन्हें यहां स्थित मंदिर और जल रही चिताओं तथा चिरनिंद्रा मेलीन आत्माओं की जरा भी फिक्र नहीं रहती कि वह उनकी शांति में विघ्न डाल रहे हैं हालांकि यहां चौकीदार और सफाई कर्मी तैनात रहते हैं लेकिन वह भी इनके साथ लिप्त हो जाते हैं गोपालगंज थाने की पुलिस का तो कहना ही क्या वह इस और जरा भी ध्यान नहीं देती इस मुक्तिधाम का गोपालगंज श्रीराम नगर कॉलोनी और तिली रोड से दोनों और मार्ग है अपराधी तत्व यहां अपनी फरारी आराम से काटते हैं थोडा ले लेकर गांजा,भांग,शराब एवं भोजन की व्यवस्था आसानी से हो जाती हैं आलम यहां आने वाले लोगों को यह सब देखकर बड़ी ही गिलानी महसूस होती है कि एक ओर शासन प्रशासन मुक्तिधाम के विकास के लिए करोड़ों रुपया दे रहा है दूसरी ओर यह अवाछित तत्वों का अड्डा बने हुए हैं यहां सुरक्षा और रोक थाम के कोई उपाय नहीं किया जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments