भारतीय जनता पार्टी ने किया महिला बुनकरों का सम्मान

सागर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को महिला बुनकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया शीतल स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी आयोजन समिति के जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा ने संबोधित किया जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव मंचासीन रहीं कार्यक्रम स्थल पर अहिल्याबाई के शासनकाल में स्थापित महेश्वरी साड़ी उद्योग की प्रदर्शनी लगाई गई जिससे बुनकरों को अतिथियों के  समक्ष अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर संचालित हाथकरघा का अवलोकन किया एवं खादी वस्त्र महेश्वरी साड़ियां क्रय की कार्यक्रम का संचालन प्रभारी संजय चौबे ने किया  एवं उन्होंने उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों का भगवा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लगभग 100 महिला बुनकरों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि वैदिक काल से आज तक नारी शक्ति ने हर जिम्मेदारी को निभाकर आदर्श स्थापित किया है 300 वर्ष पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर ने अपने न्याय प्रिय शासन व्यवस्था नारी सशक्तिकरण और सुशासन के साथ सांस्कृतिक विरासत संजोकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया है उन्होंने उपस्थित मातृ शक्ति से भोपाल में होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सभी आज हम सभी बुनकर बहिनों का सम्मान करते हुए गौरवांवित हो रहें हैं क्योंकि उन्होंने हमारे भारत वर्ष की पहचान को जीवंत रखा आजादी के पूर्व से कई वर्षों तक भारत कपड़ा उद्योग में नंबर वन था हमारे देश में सबसे अच्छी कॉटन बनाई जाती थी आज हमें संकल्प लेना है कि हम अपने हुनर कला के माध्यम से वह गौरव हम पुन: प्राप्त करेंगे जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार 30 मई को होटल  वरदान में पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की गौरव गाथा पर परिचर्चा हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के लिए जिलाकोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता एवं अंशुल परिहार को प्रभारी बनाया गया है! 

Post a Comment

0 Comments