सागर। जीआरपी ने रविवार को स्टेशन पर जुआ खेलते चार आरोपियों को पकड़ा हैं पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया थाना प्रभारी एचएल चौधरी ने बताया कि रविवार को रेलवे स्टेशन पर गस्त के लिए आरक्षक चंदन सिंह प्रमोद कुमार नीरज और राजेंद्र को भेजा गया था गश्त के दौरान पुलिस ने स्टेशन पर जुआ खेल रहे आरोपी राजकुमार पिता रामरतन लोधी निवासी राजा बिलहरा भूपेंद्र पिता सेवादार आदिवासी निवासी मगरधा टीकाराम पिता परमू निवासी पथरिया स्टेशन जिला दमोह और गुड्डू पिता रूप सिंह निवासी बहरोल पकड़ा है पुलिस ने आरोपियों के पास से 850 रुपए नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए है l
0 Comments