सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट, फुटबॉल,वॉलीबॉल एवं एरोबिक्स का प्रशिक्षण शिविर 15 मई से प्रारम्भ हुआ है.शिविर में क्रिकेट,फुटबॉल,वॉलीबॉल खेलों में खिलाड़ी की आयु 14 से 25 वर्ष एवं एरोबिक्स में 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र/छात्राओं भाग ले रहे हैं. शिविर शुभारंभ के अवसर पर सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक डॉ.सुमन पटेल, महेंद्र कुमार, अनवर ख़ान,डॉ.मनोज जैन ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया.इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 10 जून 2025 को किया जाएगा l
0 Comments