पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश अनुसार 13 मई 2025 से 31 मई 2025 तक स्कूल बसों एवं प्राइवेट बसों की चेकिंग संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशानुसार आज सिविल लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में लगी स्कूल बसों तथा यात्री बसों को चेक किया गया जिसमें सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र फर्स्ट एड बॉक्स स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, सुरक्षा ग्रिल, आपातकालीन खिड़की दरवाजा चेक किए गए विशेष अभियान में 100 से अधिक बसें चेक की गई जिनमें से 34 बसों में कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत चालानी कार्रवाई की जाकर समन शुल्क जुर्माना 57500 रुपए वसूल किया गया इसके अतिरिक्त यात्री बस क्रमांक एमपी 09 FA 6219 का चालक सफीक पिता सलमान पता गोपालगंज सागर शराब के नशे में यात्री बस चलाते हुए पाए जाने पर उपरोक्त बस को जप्त कर थाना सिविल लाइन में खड़ा किया गया जिसका प्रकरण तैयार कर न्यायालय में जुर्माना हेतु पेश किया जावेगा उपरोक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह चौहान निरीक्षक यातायात मोहन सिंह एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।
0 Comments