29 मई को भव्यता से मनाई जाएगी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

बीना/खुरई। महासभा सागर के ज़िला अध्यक्ष लखन सिंह ने 29 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जन्म जयंती के आयोजन व सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर सामाजिक बैठक को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आगामी आने वाली 29 मई को इस वर्ष सागर जिले के हर कस्बे में महाराणा प्रताप जयंती पर गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली जायेगी महाराणा प्रताप जी के जीवन पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा जिससे हमारी युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप जी के जीवन से प्रेरणा मिले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती भव्यता से मनाई जाएगी इसके लिए सभी वरिष्ठ जन और युवाओं को मिलकर इस वर्ष मिसाल कायम करनी है उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को शौर्य और साहस का प्रतीक बताया उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी ने समाज का कल्याण किया उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा प्रदान करने की आवश्यकता है बैठक को संबोधित करते हुए लखन सिंह बामोरा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा निर्माण हेतु सिटी स्टेडियम के सामने स्थल चयन करने और सिटी स्टेडियम का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर करने के निर्णय लेने पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments