थाना बांदरी, जिला सागर हत्या के आरोपियों को थाना बांदरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार पिटाई के बाद शव को पुलिया के पास फेंका गया था दिनांक 01.05.2025 को थाना बांदरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिठौरिया निवासी फरियादी धनप्रसाद तिवारी पिता स्व. शालिकराम तिवारी उम्र 48 वर्ष ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि उसके पुत्र शरद तिवारी को दिनांक 01.05.25 की रात्रि में बंटी रजक, विनोद रजक एवं देवेन्द्र रजक द्वारा पत्थर एवं बेल्ट से बुरी तरह मारा-पीटा गया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण शरद तिवारी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों द्वारा मृतक के शव को पिकअप वाहन से पिठौरिया-बांदरी रोड स्थित पुलिया के समीप फेंक दिया गया।प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बांदरी में अपराध क्रमांक 139/25 अंतर्गत धारा 103, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर विकाश शाहवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उईके के निर्देशानुसार तथा एस.डी.ओ.पी. खुरई सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना बांदरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की पतारसी की गई, जिसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित तीनों आरोपियों को दिनांक02.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत हवालात में बंद किया गया:
1.विनोद रजक पिता घनश्याम रजक, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिठौरिया
2.बंटी उर्फ कैलाश रजक पिता हरीराम रजक, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पिठौरिया 3.देवेन्द्र उर्फ गंगाराम रैकवार पिता महेश रैकवार,उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती, बांदरी तीनों आरोपियों को दिनांक 03.05.2025 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।इस जघन्य अपराध के खुलासे एवं आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही:निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुंदेला थाना प्रभारी, बांदरी सउनि राकेश तिवारी सउनि देवेन्द्र श्रीवास्तव
प्रधान आरक्षक कमलेश कुमारआरक्षक दीपक शुक्ला, जागेश्वर, देवेंद्र यादव, लोकेन्द्र सिंह, दीपक सोनी, रामप्रसाद, विजय प्रताप, राहुल सोलंकी
0 Comments