विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के खेल मैदान पर दिनांक 15 मई से 10 जून तक लगाया जा रहा है.प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल,वॉलीबॉल,क्रिकेट एवं एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा.शिविर में फुटबॉल,क्रिकेट,वॉलीबॉल में 14 से 25 आयु वर्ग के बालक/बालिका एवं एरोबिक्स में 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक/बालिका भाग ले सकते हैं. जिसमे क्रिकेट,एरोबिक्स का शिविर प्रात 7 बजे से 9 बजे तक एवं फुटबॉल वॉलीबॉल का शिविर सायं 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा प्रशिक्षण शिविर की समन्वयक डॉ.सुमन पटेल एवं सह समन्वयक महेंद्र कुमार बाथम हैं प्रशिक्षण शिविर के रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिनांक 13 मई 2025 तक शारीरिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वीकार्य किए जाएंगे.

Post a Comment

0 Comments