सागर! लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दस दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए नींबु दौड़ प्रतियोगिता एवं विभिन्न आयु वर्ग की छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दोनों विधाओं में बड़ी संख्या में छात्राओं व मातृ शक्ति ने भाग लिया प्रतियोगिता के दौरान खेल परिसर का मैदान उत्साह जोश और प्रेरणा का केंद्र बना रहा प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,समाज सेविका अनुश्री शैलेंद्र कुमार जैन 10 दिवसीय आयोजन समिति जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेशकेशरवानी संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं झंडी दिखाकर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण,रजत व कांस पदक से पुरस्कृत किया गया
0 Comments