सागर।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने मंगलवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अपनी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं ला पाए हैं वे हताश न हों और पूरी लगन के साथ पुन प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे के पुत्र आदित्य चौबे को कक्षा दसवीं में 97.2% प्रतिशत प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर बधाई दी है आदित्य चौबे आर्मी पब्लिक स्कूल सागर के छात्र हैं उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
0 Comments