सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के गौर समिति कक्ष में ‘बेहतर भविष्य की ओर’ विषय पर केंद्रित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर की पूर्व कुलसचिव डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज थीं.कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने की.डॉ. गौर की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ संवाद सत्र की शुरुआत हुई. संवाद सत्र में ईएमआरसी द्वारा निर्मित केंद्रीय विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा पर केंद्रित वृत्त चित्र का प्रदर्शन किया गया कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए हमें आज से ही कार्य करना होगा.एक बेहतर कल तभी स्वर्णिम होगा जब आज हम जागृत रहें और भविष्य के लिए एक मजबूत रूपरेखा पर कार्य करें.उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय मिलकर अकादमिक एवं शोध साझेदारी की दिशा में कार्य कर सकते हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि अकादमिक और शोध संसाधनों की संयुक्त साझेदारी से हम स्वर्णिम भविष्य की दिशा में कदम रख सकते हैं.उन्होंने कहा कि भारत सरकार की वर्तमान नीतियों पर अमल करते हुए हमें विकसित भारत-स्वर्णिम भारत की दिशा में मिलकर कार्य करना है.अच्छे परिणाम के लिए अच्छी रणनीति और संयुक्त प्रयास किसी भी संस्थान को सर्वोत्कृष्ट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हमें इसी मार्ग का अनुसरण करते हुए विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते रहना है.संवाद सत्र में उपस्थित संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों ने भी विश्वविद्यालय की प्रगति को लेकर की जारी रूपरेखा और तैयारियों से सदन को अवगत कराया.इसअवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.दिनेश नेमा,निदेशक फैकल्टी अफेयर्स प्रो.अजीत जायसवाल,प्रभारी कुलसचिव डॉ.एस.पी.उपाध्याय,संयुक्त कुलसचिव संतोष सोहगौरा,प्रो.श्वेता यादव,प्रो.रणवीर सिंह,प्रो.चंदा बेन,प्रो.देवाशीष बोस,प्रो.वर्षा शर्मा,प्रो.के.के.एन.शर्मा,प्रो.आरके गंगेले, प्रो.वंदना सोनी,प्रो.राजेन्द्र यादव,प्रो.विनोद भारद्वाज,डॉ.मोहन टी.ए.डॉ.अभिषेक बंसल,डॉ.पंकज तिवारी,डॉ.राकेश सोनी, डॉ.संजय शर्मा,डॉ.गौतम प्रसाद,डॉ.विवेक जायसवाल सहित विभिन्न संकायाध्यक्ष, अधिकारी और प्रभारी उपस्थित थे.
0 Comments