सागर. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में 21 मार्च 2025 को उन्नत अनुसंधान केंद्र सीएआर में इलेक्ट्रो केमिकल वर्कस्टेशन इ सी डब्लू एस पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 18 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. डॉ.विवेक कुमार पांडे प्रभारी,सीएआर ने सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी.उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक प्रो.श्वेता यादव ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी.उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली आगामी कार्यशाला की जानकारी दी और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता प्रो.रत्नेश दास प्रभारी शिक्षक ने प्रतिभागियों को एप्लाइड साइंसेज के विविध क्षेत्र में इ सी डब्लू एस तकनीक के इतिहास,सामान्य परिचय,सिद्धांत,सैम्पल तैयार करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल आदि के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी.इ सी डब्लू एस विश्लेषण एक उल्लेखनीय तकनीक है जिसका उपयोग इलेक्ट्रोड प्रक्रियाएं और प्रतिक्रिया गतिकी में, कार्बनिक और अकार्बनिक प्रजातियों की सूक्ष्म मात्रा को मापना में,न्यूरोट्रांसमीटर अंतःक्रियाओं का अध्ययन करना तथा तंत्रिका विज्ञान में व्यवहार के साथ न्यूरोकेमिस्ट्री का सहसंबंध स्थापित करना एवं कम सीमा वाले मौखिक दवाओं का पता लगाना, सुपरकैपेसिटर और बैटरी जैसे ऊर्जा भंडारण उपकरणों की क्षमता,दक्षता और स्थिरता का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है,
0 Comments