सागर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 23 मार्च, रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन संजय ड्राइव रोड पर स्थित चित्रांश मंगल भवन में किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से विवाहयोग्य युवक-युवतियां शामिल होंगे। परिचय सम्मेलन को लेकर शनिवार को मंगल भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवक-युवतियों को अपने जीवनसाथी के चयन के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसमें प्रदेशभर से कायस्थ समाज के युवक-युवतियां भाग लेंगे। सम्मेलन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन में मंत्री विश्वास सारंग एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सम्मिलित होंगे। इस सम्मेलन के आयोजन से युवक-युवतियों को अपने जीवनसाथी के चयन के लिए एक अच्छा अवसर मिलेगा। साथ ही, यह सम्मेलन समाज में एकताऔर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।
0 Comments