सागर.डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सीएआर में स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप एसईएम पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 32 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक प्रो.श्वेता यादव ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी.उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली आगामी कार्यशालाओं की भी जानकारी दी और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं.व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता डॉ.विवेक मालवीय प्रभारी शिक्षक, एसईएम ने प्रतिभागियों को एप्लाइड साइंसेज के विविध क्षेत्र में एसईएम तकनीक के इतिहास,सामान्य परिचय, सिद्धांत, सैम्पल तैयार करने और अनुप्रयोगों के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी.हैंड्स ऑन सत्र शिवप्रकाश सोलंकी,सीएआर द्वारा एसईएम उपकरण के हार्डवेयर भाग और इसके सहायक उपकरणों के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरूहुआ.विभिन्न पृष्ठभूमि से नमूना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रतिभागियों को सैम्पल तैयार करने, उसके विश्लेषण से लेकर डेटा व्याख्या तक की पूरी जानकारी प्रदान की गई. प्रतिभागियों की रुचि के क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों पर विचार किया गया एवं उनका उत्तर दिया गया. सैम्पल तैयार करने के लिए प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित किया गया था.प्रत्येक समूह ने नमूना तैयार किया और अपने सैम्पल का विश्लेषण किया.प्रतिभागियों द्वारा एसईएम पर संपूर्ण व्यावहारिक सत्र सीएआर तकनीकी टीम के डॉ.विवेक कुमार पांडे शिवप्रकाश सोलंकी आशीष चढ़ार और अरविंद चडार,चन्द्र प्रकाश सैनी की तकनीकी देखरेख में आयोजित किया गया.
0 Comments