मैं भी गांव का लड़का हूं अगर मैं बढ़ सकता हूं तो आप भी बढ़ सकते हैं

सागर।सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ का महामुकाबला शुक्रवार को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में खेला गया यह रोमांचक मुकाबला फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और मित्रता क्रिकेट क्लब सुरखी के बीच हुआ तीन महीने से चल रहे इस क्रिकेट महाकुंभ के अंतिम मुकाबले को देखने हजारों दर्शक पहुंचे इस दौरान मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि सुरखी विधानसभा में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ को देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित है इतनी भीड़ अंतर्राष्ट्रीय मैच को देखने के लिए आती है यहां के खिलाड़ी को देखकर लग रहा है कि गांव में भी इतनी क्षमता है जितनी बड़ी शहरों में है मैं भी गांव का लड़का हूं आपकी तरह अगर में बढ़ सकता हूं तो आप भी बढ़ सकते हैं उन्होंने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुझे बताया कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है मैं आशा करता हूं कि इस आयोजन से सुरखी विधानसभा के कई खिलाड़ी आगे आयेंगे जो भारत का नाम रोशन करेंगे आज सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं मेरे छोटे भाई आकाश के यहां पर ऐतिहासिक टूर्नामेंट देखने के लिए आया कार्यक्रम में बहुत आनंद आया युवाओं में खेल के प्रति उत्साह देखकर एक बात तो तय हो गई है कि भारत का खेल में भविष्य उज्जवल है उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से कहा कि यहां के खिलाड़ियों को निखारने के लिए भविष्य में कभी मेरी जरूरत पड़े तो मैं आपके लिए उपस्थित रहूंगा।भाजपा नेता एवं संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का श्रेय संगठन के हर कार्यकर्ता को जाता है जिन्होंने पिछले तीन महीनों से निष्ठा और लगन से कार्य किया उन्होंने सुरखी विधानसभा परिवार के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनी रहेगी उनका लक्ष्य है कि सुरखी की खेल प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाए इस आयोजन ने न सिर्फ क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी दिया।फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 130 रन बनाए टीम के स्टार बल्लेबाज बंटी चैबे ने 70 रन की शानदार पारी खेली जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मित्रता क्रिकेट क्लब 90 रन पर ही ऑल आउट हो गई जिससे फ्रेंड्स क्लब ने यह मैच 40 रन से जीत लिया पूरे महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवकांत गर्ग को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया वहीं, बंटी चैबे को बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार शिवेंद्र कुमार झिला को दिया गया विजेता टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 1,11,111 रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपए प्रदान किए गए।

Post a Comment

0 Comments