सागर।वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के साथ कन्या महाविद्यालय से डिग्री कॉलेज होते हुए एम एल बी स्कूल चौराहा के चौड़ीकरण एवं चौराहा विकसित करने के कार्य का निरीक्षण किया,उन्होंने बताया कि यहां पर समुद्र मंथन की थीम पर पार्क भी बनाया जा रहा है यह दोनों कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएंगे,उल्लेखनीय है कि कृष्णगंज वार्ड तिराहा से डिग्री कॉलेज होते हुए एम एल बी स्कूल चौराहा तक अभी 7 मीटर चौड़ी सड़क है और उसके किनारे से नाला निकला हुआ है,विधायक जैन के निर्देश पर इस सड़क को डबल चौड़ाई की करते हुए 14 मीटर करने के लिए नाले का निर्माण ओर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है,इसके पश्चात उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय कॉम्प्लेक्स कटरा के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया,निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है,फिनिशिंग का कार्य जारी है,इस माह के अंत तक लोकार्पण को लेकर चर्चा की गई,।
0 Comments