सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर एवं राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा.इसमें सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियाँ, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, व्याख्यान एवं उनकी आवश्यकता अनुरूप अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा.उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि आप में से बहुत से लोग विश्वविद्यालय के छात्र भी रहे होंगे,आपके बच्चों ने भी यहाँ से पढ़ाई की होगी. एक बार फिर आप सभी विश्वविद्यालय से वरिष्ठ नागरिक होने के नाते जुड़िये और हमारे विद्यार्थियों के बीच आकर अपने अनुभवों से उन्हें भी लाभान्वित करें. विश्वविद्यालय भी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य,विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करेगा.उन्होंने कहा कि इस संवादपरक वातावरण से घर से दूर रह रहे विद्यार्थियों को स्थानीय संरक्षक मिलेंगे और जिन वरिष्ठ नागरिकों के बच्चे बाहर रहते हैं उनको छात्रों के रूप में उनको अपने बच्चों से दूरी का एहसास नहीं होगा.कार्यक्रम में सागर शहर एवं आस-पास के 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श लिया.डॉ. अभिषेक जैन,डॉ.किरण माहेश्वरी एवं डॉ. भूपेंद्र पटेल के निर्देशन में सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ. परीक्षण में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा आँखों की जाँच, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी,बीएमडी (हड्डी की जांच) सहित अन्य सामान्य परीक्षण किया गया.
0 Comments