सागर। सुरखी थानांतर्गत ग्राम गुरैया अन्तर्गत बीते दिनों एक नाबालिग किशोरी की संदेहास्पद परिस्थितियों में शव मिलने की घटना हुई थी मंगलवार को क्षत्रिय महासभा सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ग्राम गुरैया में पीड़ित परिवार से भेंट की।
क्षत्रिय महासभा सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली कि इस दुखद घटना वे क्या कार्रवाई कराना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया की अगर शीघ्र इस घटना के परिपेक्ष्य में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो क्षत्रिय महासभा वे सभी कदम उठाएगा जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने पीड़ित परिवार से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। लखन सिंह ने इस दुखद घटना को लेकर पीड़ित परिवार जनों को क्षत्रिय महासभा द्वारा अधिकारियों से हुई चर्चा की जानकारी दी और किए गए प्रयासों से अवगत कराया।ज्ञातव्य है कि विगत दिनों घटना में ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर रैली के रूप में एसपी कार्यालय सागर पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की थी।