मालथौन में दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरण किए

मालथौन।अगर इस धरती पर कोई महान पुण्य कार्य है, तो वह दिव्यांगजनों की सेवा करना है। हमें अंतिम पंक्ति के मानव की सेवा करनी चाहिए, जैसे भूखे को खाना खिलाना, प्यासे को पानी पिलाना,आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की आर्थिक मदद करने सहित लोगों की सेवा में व्यतीत करते हैं तो निश्चित ही हमारे लिए यह पुण्य की बात होगी।यह बात शुक्रवार को मालथौन में आयोजित कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कही।मालथौन के बस स्टेण्ड परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण एवं संबल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 2014 के पहले दिव्यांग जनों के लिए विकलांग शब्द का उपयोग किया जाता था, माननीय नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिव्यांग शब्द का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा किक्षेत्र के दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल सहित अनेक उपकरणों का वितरण भूपेन्द्र भैया के ही विशेष प्रयासों से किया गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही दिव्यांगों को उनका सम्मान मिला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अविराज सिंह ने कहा कि हमें यह जीवन 84 लाख योनियों के बाद मिला है,मानव जन्म पाना अपने आप में बड़े सौभाग्य की बात है। परंतु आज कई लोग जीवन को गलत आचरण कर व्यर्थ कर रहे हैं। नशा करना, जुआ खेलना सहित ऐसे अलग-अलग तरीकों से लोग अपने जीवन को व्यर्थ कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंतनीय है उन्होंने कहा कि अगर आपको इस जीवन में मोक्ष प्राप्त करना है तो इन बुराईयों को छोड़ अपना जीवन भारत माता की सेवा में और जनमानस की सेवा में समर्पित कर दीजिए। 

     

Post a Comment

0 Comments