स्पेक्ट्रोस्कोपिक इलिप्सोमीटर पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन

सागर.डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में उन्नत अनुसंधान केंद्र सीएआर में स्पेक्ट्रोस्कोपिक इलिप्सोमीटर पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 35 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक प्रो. श्वेता यादव ने केंद्र के संक्षिप्त परिचय के साथ सत्र की शुरुआत की और ऐसे कार्यक्रमों के महत्व के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी.उन्होंने विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली आगामी कार्यशालाओं की भी जानकारी दी और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं.व्याख्यान सत्र में मुख्य वक्ता प्रो.रणवीर कुमार और डॉ. प्रशांत शुक्ला प्रभारी शिक्षक, स्पेक्ट्रोस्कोपिक इलिप्सोमीटर ने प्रतिभागियों को एप्लाइड साइंसेज के विविध क्षेत्र में स्पेक्ट्रोस्कोपिक इलिप्सोमीटर तकनीक के इतिहास, सामान्य परिचय जैसे कि पोलराइज्ड लाइट और उसके प्रकार,लाइट पोलराइजेशन के तरीके, सिद्धांत, सैम्पल तैयार करने और अनुप्रयोगों जैसे कि थिन फिल्म की थिकनेस निकालना, रेफ्रेक्टिव इंडेक्स निकालना और स्पेक्ट्रोस्कोपिक इलिप्सोमीटर के सुरक्षा प्रोटोकॉल आदि के बारे में बहुत ही बुनियादी से लेकर उन्नत स्तर तक जानकारी दी.

Post a Comment

0 Comments