छतरपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला के भाई को उसके पति और ससुराल वालों ने पीटा दिया। घटना गठेवरा गांव की है,जहां 23 वर्षीय रोशनी यादव की शादी 5 साल पहले शिवम यादव से हुई थी। दंपती का एक 2 वर्षीय बेटा भी है।शनिवार सुबह 7 बजे शिवम नशे में धुत होकर घर आया। जब रोशनी ने शराब पीने से मना किया, तो उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
रोशनी ने अपने भाई बलवीर को फोन कर घटना की जानकारी दी।बलवीर अपने मौसेरे भाई शुभम के साथ सुबह 11 बजे डायल-100 पुलिस को साथ लेकर गठेवरा पहुंचा।जब बलवीर ने बहन को मायके ले जाने की बात कही, तो शिवम, उसके पिता जंगबहादुर और मां विमला ने मिलकर बलवीर पर हमला कर दिया।
लेकिन आरोपियों ने उसे वाहन से खींचकर फिर से पीटना शुरू कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर बलवीर की जान बचानी पड़ी। पुलिस ने रोशनी और बलवीर को थाने ले जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है
पुलिस ने हाथ जोड़कर मुझे बचाया भाई बलवीर ने बताया कि बहन को लेने पुलिस के साथ गया था।जीजा और उसके पिता और मां ने हंड्रेड डायल से निकालकर पुलिस के सामने मारपीट की पुलिस ने हाथ जोड़कर मुझे बचाया है। जीजा शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 Comments