थाना केंट पुलिस ने रात्रि में डीजे साउण्ड बजाने पर की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को शासन के निर्देशानुसार रात्रि 10/00 बजे से सुबह 06/00 बजे के बीच डीजे साउण्ड म्यूजिक सिस्टम लाउण्ड स्पीकर बजाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर केंट क्षेत्रांतर्गत डीजे साउण्ड म्यूजिक सिस्टम लाउण्ड स्पीकर बजाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुखबिर द्वारा सूचना पर प्राप्त होने पर खैरमाता मंदिर के पास रहवासी बस्ती में केंट पुलिस द्वारा दविश देकर दिनांक 19-02-2025 को आरोपी कपिल उर्फ मोनू पिता अशोक मौर्य उम्र 20 वर्ष निवासी 14 मुहाल सदर बाजार सागर के द्वारा रात्रि में 02/00 बजे डीजे साउण्ड बजाते पाये जाने से आरोपी कपिल के कब्जे से न्यू मार्क कंपनी का डीजे मिक्सर, एक डीएमएक्स 512 कम्प्युटर लेम्प टेविल कण्ट्रोलर, एक डीएमएक्स लाईटिंग कण्ट्रोलर,दो एसटीन बेस एम्प्लीफायर, दो साउण्ड वाक्स जप्ती किये गये।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट  विजय राजपूत, सउनि कैलाश राज प्रआर 799 दिनेश, आर.भानु प्रताप चौधरी, यशवंत, योगेश, रोहित, विनोद यादव, वीरेन्द्र सिंह लोधी, अभिषेक चौहान का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments