मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में ऑल इंडिया कैंटोनमेंट बोर्ड संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता के नेतृत्व में देशभर से कैंटोनमेंट बोर्ड संगठन पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे सदस्यों ने निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी इसके बाद सभी सदस्य रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री पूनम पटेल जबलपुर कैंट से गोविंद यादव पुणे कैंट से विनोद मथुरा वाला झांसी कैंट से शशि वाला गुप्ता उत्तराखंड से मोहन नेगी अहमदनगर से सुनील कुमार एवं बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में देशभर की छावनियों से पदाधिकारी शामिल हुए।
0 Comments