जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं:-पूज्य उपाध्यक्ष विरंजन सागर जी

साग़र!जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं उन्होंने कहा जिसके जीवन में गुरु होता उसका जीवन हमेशा कल्याण के मार्ग पर प्रशस्त होता है। गुरु के उपकारों को जीवन में कभी नहीं भूलना चाहिए। गुरु वह  है जो कंकर को शंकर बनाने की शक्ति रखता है। गुरु वह है जो मुश्किल समय में भी हमेशा सच्ची राह दिखा कर मुसीबत से निकाल लेता है यह विचार उपाध्याय विरंजन सागर महाराज ने सागर में आयोजित उपकार दिवस की मंगल देशना में प्रकट किए पाठशाला की बेटियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत का भव्य आयोजन का शुभारम्भ हुआ कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं गणाचार्य विराग जी महराज के चित्र का अनावरण एवं चित्र के समक्ष प्रज्वलन भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी वरिष्ठ रमेश जैन दीपक जैन सुपाड़ी वाला परिवार,समाज सेवी संतोष जैन घडी ने किया एवं पूज्य उपाध्याय श्री के पाद प्रचालन का सौभाग्य मुकेश जैन श्रीकांत जैन हीरापूर परिवार को प्राप्त हुआ वहीँ  श्रीमती अनुश्री-शैलेंद्र कुमार जैन विधायक सागर ने पूज्य उपाध्याय श्री को शास्त्र भेंट किए! विरंजन सागर जी महराज ने प्रवचनों मे विचार प्रकट करते हुए कहा जिस तरह  ग्रहस्त लोगों के जीवन में कुछ विशेष दिवसों का अपना महत्व होता है उसी तरह हम संतो के जीवन में जिन दिवसों का महत्वपूर्ण योगदान होता है उनमें सबसे विशेष है यह गुरु उपकार दिवस है जब हमारे गुरु ने हम शिष्यों पर उपकार कर हमें इस योग्य समझा कि हम धर्म मार्ग पर चलकर निज कल्यान के साथ जन कल्याण कर पाएंगे


Post a Comment

0 Comments