आर्मीमेन के साथ मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

दिनाँक 26.11.2024 को फरियादी भूपेन्द्र पिता लक्ष्मन दांगी उम्र 32 साल ने रिपोर्ट लेख कराई कि राजेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू चौहान विश्वजीत सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान एवं भूपेन्द्र सिंह चौहान जिनसे पुरानी बुराई चल रही है इसी बात को लेकर आईटीआई सुभाषनगर के पास रास्ता रोककर गंदी गंदी गालिया दिया मना करने पर डण्डों से मारपीट कर गंभीर चोटे पहुचाई और जान से मारने की धमकी दी थाना पर अपराध धारा 296,115 (2),118(1),118(2),126(2),351 (3).3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। घायल का कई दिनों तक ईलाज चलता रहा। पीडित आर्मी में है जो अवकाश पर था उसके उपर भी थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध है।दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी 'कार्यवाही करते हुये मुखविर सूचना तंत्र स्थापित कर आरोपी गण विश्वजीत उर्फ सतेन्द्र सिंह उम्र 26 साल शेरसिंह उम्र 62 साल दोनो नि० पथरिया हाट सागर को दिनांक 18.02.2025 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त डण्डा को पेश करने पर जप्ती की जाकर आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया।


Post a Comment

0 Comments