सागर। गणचार्य विराग सागर जी महराज के परम प्रभावक शिष्य जनसंत उपाध्याय विरंजन सागर महाराज के द्वितीय उपाध्याय दिवस एवं मुनी श्री 108 सौम्य सागर जी महराज के द्वितीय मुनी दीक्षा दिवस पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य गुरु उपकार दिवस एवं संयम महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा कार्यक्रम पूज्य उपाध्याय विरंजन सागर महाराज ससंघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा आयोजन 16 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 01 बजे से पद्माकर स्कूल नमक मंडी के विशाल परिसर पर आयोजित किया जाएगा आयोजन में केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अन्य अतिथि व बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु/बहिनें शामिल होंगी।
आयोजन के दौरान पूज्य श्री के मंगल प्रवचन होंगे। आयोजन हेतु आयोजन स्थल पर तैयारियां लगभग पूर्णतः की ओर है आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं बहिनों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है दिनांक 16 फरवरी पूज्य श्री संसंघ की आहारचर्या नमक मंडी स्थित गौरा बाई दिंगबर जैन मंदिर से होगी!
0 Comments