इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने मालथौन गौरव दिवस में समां बांधा

मालथौन मैं आयोजित गौरव दिवस में मुंबई से अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आईं इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लगभग 50 हजार की भीड़ खुद को गायिका के गीतों के साथ गाने और नाचने से नहीं रोक सकी। यहां तक कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुद भी मंच पर पहुंच कर उनके साथ “कभी कभी“ फिल्म के गाने में सुर मिलाया। अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गउधा धाम में आयोजित मेला सह मालथौन गौरव दिवस को अगले वर्ष से खुरई के डोहेला महोत्सव की तरज पर तीन दिवसीय करने की घोषणा की है और तीर्थ क्षेत्र के विकास का विस्तृत प्रारूप बताया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक ने मंच पर पहुंच कर क्षेत्रवासियों की तरफ से गायिका सायली कांबले का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका अनुभव पूछा।सायली ने शुरुआत राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे भजन से की। उन्होंने अगला गीत न जाने कोई कैसी है ये जिंदगानी, हमारी अधूरी कहानी सुनाया जिसे सुनकर लगभग 50 हजार की भीड़ मेला छोड़ कर मंच के गिर्द आ गई। यह सायली का कमाल था कि मेले के दूकान दार उनकी आवाज पर दूकानें छोड़ कर खिचे चले आए। महकता है तन मेरा महकता है उनकी तीसरी प्रस्तुति थी। इंडियन आयिडल 12 फेम सिंगर सायली कांबले नेसायली कांवले ने कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, पल पल दिल के पास, लग जा गले के फिर ये हंसी राज फिर न हो, बाहों में चले आ,केसरिया तेरा इष्क है पिया, जरा जरा, न जाने कोई, हवाएं जैसे सुपरहिट सांग्स की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गायिका सायली कांबले के मनमोहक गीत-संगीत की प्रस्तुति में मालथौन की युवा शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गौरव दिवस के इस गरिमामई कार्यक्रम ने लोगों में एक नई ऊर्जा संचारित करने का काम किया।

     

Post a Comment

0 Comments