दो जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष के लिए श्याम तिवारी और ग्रामीण अध्यक्ष पद पर रानी कुशवाहा

भाजपा जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर सागर जिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार को संगठन की आखिरी बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुई, जिसमें सागर जिले में शहर और ग्रामीण दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सहमति बनी है।भाजपा शहर अध्यक्ष के पद पर श्याम तिवारी और ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए रानी कुशवाहा का नाम तय हुआ है। पार्टी के लोगों की माने तो दो जिला अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगी है, दरअसल, सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर सीनियर नेताओं के बीच खींचतान चल रही थी। इसे देखते हुए पार्टी ने जिले में दो जिला अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह पहला मौका है, जब सागर जिले में भाजपा के दो जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए।लोकसभा के आधार पर जिले को दो भागों में बांटा
सागर जिले में दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं, जिसमें जिले की रहली, बंडा और देवरी विधानसभा दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है। शेष पांच विधानसभा सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी सागर लोकसभा सीट में शामिल है।पार्टी ने दमोह लोकसभा सीट की विधानसभा रहली, बंडा और देवरी के लिए अलग कर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, सागर लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।शहर जिला अध्यक्ष के लिए श्याम तिवारी के नाम पर मुहर लगी भाजपा के सागर जिला महामंत्री श्याम तिवारी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह जिला उपाध्यक्ष के साथ ही पार्टी की कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वे सागर विधायक शैलेंद्र जैन के करीबी माने जाते हैं। शहर जिला अध्यक्ष के पद पर श्याम तिवारी के नाम पर मुहर लगी है।ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा के नाम पर सहमति बनी है। रानी कुशवाहा पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के खेमे की हैं। पार्टी ने जिले की खींचतान खत्म करने के लिए शहर और ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments