देवरी गुरूवार को भाजपा युवा नेता अविराज सिंह देवरी के जैतपुर कोपरा नदी तट पर आयोजित श्रीरामकथा में कथा का श्रवण किया। यहां वैदिक सनातन धर्म प्रचार प्रसार समिति, युवा मण्डल जैतपुर एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित श्रीरामकथा के आयोजन में युवा नेता अविराज सिंह ने श्रीरामकथा का श्रवण किया। श्रीरामकथा कथा व्यास गौपीठाधीश्वर महंत श्री विपिन बिहारीदास महाराज के श्रीमुख से हो रही है अपने 13वें वर्ष में आयोजित श्रीराम कथा के आयोजन में अविराज सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम सूर्य की उन किरणों की तरह है जो काम,क्रोध,मद और अज्ञान रूपी अहंकार को समाप्त करता है। पर मेरे लिए भगवान श्रीराम के नाम का अर्थ एक और है, जिसमें राधा भी हैं जिसमें माधव भी हैं, वैसा महान भगवान श्रीराम का नाम है जिसमें दोनों विराजमान हैं। भगवान श्रीराम प्रतीक हैं समुद्र जैसी गंभीरता का और हिमालय जैसे धैर्य का। भगवान श्री राम प्रतीक हैं कि, रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन न जाई।युवा नेता अविराज सिंह ने श्रीराम भगवान के अनेक प्रसंगों के बारे में सुनाया। उन्होंने रामायण के दोहे का उच्चारण करके प्रभु श्रीराम का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज के लिए नहीं होते यह संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए होते हैं। उन्होंने श्रीराम कथा के धार्मिक आयोजन करने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देवरी विधानसभा क्षेत्र की जनता बहुत भाग्यशाली है कि आदरणीय श्री बृज बिहारी पटैरिया जी जैसे व्यक्ति उन्हें विधायक के रूप में मिले। उनके व्यक्तित्व से मैं भी बहुत प्रभावित रहा हूं, वह मेरे प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि पटैरिया जी के विधायक बनने से देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के द्वार खुले हैं।
0 Comments