विश्वविद्यालय- कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी प्रतिदिन डॉ.गौर को नमन करते हुए अपना कार्य प्रारम्भ करते हैं.यह डॉ.गौर के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि विश्वविद्यालय लगातार नए-नए प्रयोग करते हुए नवाचार कर रहा है.उन्होंने कहा कि आज विवि में 15 से अधिक राज्यों के शिक्षक कार्य कर रहे हैं और 25 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं.यह भारतीय संस्कृति की एकात्मता का अभिनव उदाहरण है.विवि में नवनियुक्त शिक्षक देश-विदेश से शिक्षण और अनुभव प्राप्त हैं.हमारे विवि ने डिजिटल डिग्री,अग्निवीरों के लिए पाठ्यक्रम शुरू करने,निःशक्त विद्यार्थियों के लिए संसाधन एवं सुविधा केंद्र बनाने,पर्यावरण संरक्षण, भारतीय भाषा के प्रोत्साहन,समावेशी शिक्षा, जेंडर संवेदनशीलता जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है.उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने में महिला नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा होती है.महिलाओं की क्षमता को बढ़ने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है और उन्हें भागीदारी के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है.हम सभी डॉ.गौर के दूत हैं. हमें उनके विचारों, सपनों के अनुरूप कार्य करते हुए इस विश्वविद्यालय को और आगे ले जाना है.
0 Comments