खुरई।मकर संक्रांति पर खुरई किला मैदान में 14जनवरी से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय डोहेला खुरई महोत्सव की व्यवस्थाओं का पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने आयोजन स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। महोत्सव का आगाज मुंबई से आ रही सुप्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर और उनके आर्केस्ट्रा टीम की भव्य प्रस्तुति से होगा। दोपहर दो बजे से मालथौन के पावन स्थल गौउधा धाम प्रांगण में आयोजित पारंपरिक मेले में मालथौन गौरव दिवस का आयोजन होगा जिसमें इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध गायिका सायली कांबले की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसी क्रम में 15 जनवरी को सुप्रसिद्ध कवि और मोटीवेशनल स्पीकर कुमार विश्वास तथा 16 जनवरी को बालीवुड के प्लेबैक सिंगर सुखविंदर की आकर्षक प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।
0 Comments