एक बार फिर एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

सागर के एलिवेटेड कॉरिडोर में आज दिन के समय एक बार फिर एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास वाले कॉरिडोर के छोर पर एक लावारिस स्कूटी और चप्पल देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। ढूंढने पर एक लगभग 28 वर्षीय युवती की लाश पानी से मिली। पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान सुरभि सराफ पिता सुरेश कुमार सराफ के रूप में हुई है। घटना के कारण की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments