अहिरवार महापंचायत की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई

सागर अहिरवार महापंचायत जिला सागर की बैठक आज 19 /12/2025 दिन रविवार को विट्ठल नगर वार्ड स्थित संत शिरोमणी गुरु रविदास धाम में आयोजित की गई है, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिलअहिरवार द्वारा की गई।सर्व प्रथम संत शिरोमणी गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया समाज के वरिष्ठजनों अपने अपने विचार व्यक्त किए।जिसमें विभिन्न  प्रकार के मुद्दों पर चर्चा की 12 फरवरी को होने वाली संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती समारोह पर चर्चा की 
अहिरवार महापंचायत का विस्तार किया जाएगा।युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर पुनः विचार विमर्श किया गया।महापंचायत में नई नियुक्तियां की गई जिसमें 
लक्ष्मीकांत राज को अहिरवार महापंचायत का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।रामू ठेकेदार जिला प्रवक्ता नियुक्त किए गए।प्रशांत अशोक मास्टर को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया सागर शहर के सभी चौधरी ,माते,मुखिया,बड़कुर,कोतवाल एवं समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध जन बैठक में उपस्थित हुए पूर्व पार्षद द्वारा 3 मार्च को विट्ठल नगर वार्ड में रविदास मंदिर स्थापना दिवस मनाया जाए वर्तमान पार्षद द्वारा विठ्ठल नगर वार्ड में समापन किया जाए हेमंत आज़ाद द्वारा समाज को एकजुट कर शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान देने की बात कही


Post a Comment

0 Comments