सागर.दर्शनशास्त्र विभाग ने 13 से 17 जनवरी 2025 तक मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान अध्ययन शाला के शोधार्थियों के लिए एक शोध-पत्र लेखन कार्यशाला का आयोजन किया.डॉ.अनिल कुमार तिवारी ने इस कार्यशाला के सत्र लिये.इन सत्रों के विषय रहे:शोध-पत्र का शीर्षक कैसे निर्धारित करें,शोध-पत्र का सारांश कैसे तैयार किया जाए,शोध-पत्र की रूपरेखा कैसे तैयार की जाए, शोध की रिपोर्टिंग के लिए कंप्यूटर का कुशलतापूर्वक उपयोग कैसे करें, सन्दर्भों और पुस्तक सूची को कैसे उद्धृत किया जाए.सत्र प्रतिदिन अपराह्न 03:00-04:30 बजे तक आयोजित किए गए.कार्यशाला में दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान,राजनीति विज्ञान,इतिहास, पत्रकारिता, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत एवं अन्य विभागों के 45 शोधार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया.
0 Comments