कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज का सागर आगमन पर द्वार द्वार हुआ भव्य स्वागत

सागर श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में गुरुवार से प्रारम्भ हुई श्रीमद् भागवत कथा के लिए मुख्य कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज भोपाल मार्ग से सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर कथा के मुख्य यजमान विधायक शैलेंद् कुमार जैन ने हज़ारों भक्त गणों के साथ उनकी भव्य और दिव्य अगवानी की।श्री वृंदावन धाम के भागवत कथा व्यास पं.इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के सागर नगर की सीमा में प्रवेश के पहले मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्थानीय लेहदरा नाका पहुंचकर हजारों भक्तों के साथ बैंड की धुन और गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षां करते हुए उनकी भव्य और गरिमामय अगवानी की। यहां से सैकड़ो वाहनों के काफिले के रूप में महाराज श्री की शोभायात्रा कथा स्थल श्री बालाजी धाम मंदिर को प्रस्थान हुई। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़े और पुष्प व्षा के साथ महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments