छतरपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंगलवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 63 लीटर अवैध शराब और एक स्कूटी जब्त की है।जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए है।सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे के अनुसार,सोमवार रात को पुलिस टीम फोरलेन हाईवे स्थित गठेवरा प्रतीक्षालय के पास गश्त कर रही थी। प्रतीक्षालय के पीछे एक युवक स्कूटी पर बोरी रखे संदिग्ध अवस्था में मिला।जांच में बोरी से 350 क्वार्टर (63 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई।पुलिस ने मौके पर संकट मोचन पहाड़ी छतरपुर निवासी अरबाज मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूछताछ में सामने आया कि इस अवैध धंधे में पलोठा रोड छतरपुर निवासी सरफराज खान उर्फ भूरा लहसुन भी शामिल है। सरफराज के खिलाफ पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल फरार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अरबाज को न्यायालय में पेश किया, जबकि फरार आरोपी सरफराज की तलाश जारी है।
0 Comments