सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्विद्यालय सागर के स्वर्ण जयंती सभागार में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 15 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे से किया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्लोबल पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.मार्कंडेय राय होंगे. विश्विद्यालय के कुलाधिपति कन्हैयालाल बेरवाल एवं विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न होगा. इस अवसर पर सभी सम्माननीय अतिथियों का उद्बोधन होगा. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो. डी. के. नेमा तथा समन्वयक डॉ. अभिषेक बंसल हैं.
0 Comments