बीना में क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई

बीना मंगलवार को बीना में क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गई। प्रारंभ में पदाधिकारियों,वरिष्ठों का फूलमाला से स्वागत किया गया।बैठक के दौरान संरक्षक एवं वरिष्ठजनों ने समाज के विकास को लेकर अपना-अपना मत रखा।वहीं क्षत्रिय महासभा सागर अध्यक्ष  लखन सिंह ने आगामी कार्यक्रम को बैठक में अपने बिंदु रखे।बैठक में अध्यक्ष सिंह ने बताया कि 23 दिसम्बर को सागर में जिला क्षत्रिय युवा सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है।उन्होंने उपस्थित युवाओं से आव्हान किया कि युवा क्षत्रिय सम्मेलन में युवा शक्ति सहित सभी क्षत्रिय समाज अधिक से अधिक शामिल हों।


Post a Comment

0 Comments