धारदार हथियार से युवक की हत्या

सागर जिले के मोतीनगर क्षेत्र में देर रात धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गयी, आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गए मिली जानकारी के अनुसार मृतक रवि आदिवासी मकान निर्माण की सामग्री लेने सुबह घर से निकला था देर रात तक घर नही लौटा, परिजनों को सूचना मिली कि मृतक गल्ला मंडी क्षेत्र में घायल अवस्था मे पड़ा है,परिजन मृतक को लेकर अस्पताल पहुचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक के शरीर पर हथियार से हमले के घाव मिले  है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।

Post a Comment

0 Comments