ऑटो वाले को दोस्त ने लगाया था ठिकाने,चौंकाने वाली वजह आई सामने

सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में ऑटो वाले युवक के मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर लिया है, जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई है,ऑटो वाले के दोस्त ने ही शराब के नशे में उसका मर्डर कर पहाड़ी पर दफना दिया था बताया जा रहा है कि मृतक ऋषि अहिरवार ने आरोपी युवक से पिछले महीने कुछ पैसे उधार लिए थे उसी को लेकर उनके बीच गाली गलौज होती थी जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है,पुलिस की पूछताछ में पकड़े आरोपी गोलू उर्फ बलराम पटेल निवासी पंतनगर ने पुलिस को बताया कि घटना के पहले आरोपियों ने शराब पी थी। मौके पर शराब की बोतलें पड़ी मिली हैं। जिसके बाद मृतक ऋषि का गला दबाया और सिर पर पत्थर पटक दिया था फिर आरोपी ने मृतक की डेड बॉडी को उठाकर झाड़ियों के पीछे खंती में डालकर पत्थरों से दबा दिया था,जानकारी के अनुसार आरोपी गोलू उर्फ बलराम पटेल निवासी पंतनगर भी रिक्शा चलाने का काम करता है और मृतक भी आटो रिक्शा चलता था, दोनों में दोस्ती थी। इसके चलते आरोपी ने ऋषि अहिरवार को 4 नवम्बर को 30 हजार रुपए दिए थे। रुपए लेते समय कुछ दिन में वापस करने की बात मृतक ऋषि ने आरोपी से कही थी। लेकिन रुपए वापस मांगने पर आरोपी को गालियां देने लगता था। घटना के दिन भी दोनों रिक्शा चलाने के दौरान मिले।जहां दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों शराब पीने के लिए चले गए। इसी दौरान आरोपी ने अपने एक नाबालिग दोस्त का भी सहारा लिया जिसे घटनास्थल पर बुला,शराब पीने के दौरान रुपए वापस करने की बात हुई तो फिर से मृतक ऋषि आरोपी को गालियां देने लगा, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ऋषि के साथ इस घटना को अंजाम दिया था, फिलहाल पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ़ बलराम पटेल को जेल भेजा दिया वही नाबालिग दोस्त को बाल सुधार गृह भेजा गया हैं

Post a Comment

0 Comments