मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति


 दिनांक 16/12/24 मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर सागर में पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन की मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित सागर पुलिस बैंड की प्रस्तुति से दर्शक मंत्र मुग्ध हुए।इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर,पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन,पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके लोकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित जन समुदाय मौजूद था।मध्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं इसी परिपेक्ष में आज पुलिस विभाग द्वारा पुलिस बैंड की प्रस्तुति का आयोजन किया जाना था। पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह पुलिस बैंड की प्रस्तुति की गई है, जिसमें देशभक्ति गानों की धुनों पर प्रस्तुतियां आयोजित की गई।देशभक्ति गीतों पर कार्यक्रम में पधारे सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हुये और तालिया की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments