कलेक्टर का फरमान है कि कलेक्ट्रेट परिसर में बगैर हैलमेट प्रवेश वर्जित है, अन्यथा चालानी कार्रवाई की जाएगी। जो खतरा है वो सब परिसर के अंदर है। बाहर टूव्हीलर चालक, सवार पूर्ण रूप से सुरक्षित समझे जा सकते हैं। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं वह परिसर के बाहर का मंजर देखकर समझ जाएंगे। आप देख सकते हैं यहां बाहर टूव्हीलर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है वहीं परिसर के अंदर आधे से ज्यादा पार्किंग एरिया खाली पड़ा हुआ है। इससे स्प्ष्ट है कलेक्टर साहब को बाहर की कोई चिंता नही है। उन्हें शायद ज्यादा खतरा अंदर महसूस होता है। ऐसा नही हो सकता कि उन्हें आते-जाते बाहर खड़े इन वाहनों की लंबी कतार और उसका कारण समझ न आता हो हो। पर जो फैसला ले लिया फिर कुछ भी हो जाए। आम जनता परेशान होती है होती रहे उससे जिम्मेदार को कोई फर्क नही पड़ने वाला है
0 Comments